प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप (क्षत्राणी इकाई) द्वारा आज दशहरा मिलन समारोह प्रदेश प्रभारी प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया और शस्त्र पूजन की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भगवती दुर्गा एवं मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पूजन से किया गया। सभी क्षत्राणियो ने शस्त्र पूजन किया और क्षत्रपति महाराणा प्रताप के चित्र पर फूलमाला अर्पित की। इस अवसर पर राजपुताना गौरव एवं हमारे पूर्वजों की शौर्य गाथा पर क्षत्राणियो ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (महाराणा प्रताप) क्षत्राणी इकाई की शिप्रा ठाकुर, पुष्पा गहलोत,मालती कौशिक,सुचिता चौहान, ज्योति राजपूत, सुनीता राजपूत,अंजू ठाकुर ,अनुसुइया राजपूत,दीपशिखा सिंह ,पूजा ,राजपूत,आरोही राजपूत, सपना ठाकुर,रजनी तोमर, अन्वी चौहान
माधुरी तोमर, वर्षा गौर, मोनिका राजपूत, पार्थ सिंह सम्मलित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

