प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ विश्व हिंदू दुर्गावाहिनी की शौर्य शक्ति यात्रा का शहर में धूमधाम से पथ संचलन निकला SNG ग्राउंग से निकले शौर्य शक्ति की शुरुआत शस्त्र पूजन और महिषासुर मर्दनी के स्त्रोत के साथ हुई कार्यक्रम की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मनीषा तिवारी और मुख्य वक्ता प्रान्त संयोजिका सत्यकीर्ति राणे एवं मुख्य अतिथि ब्रह्कुमारी सुनीता की उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में सेंकड़ों युवतिओं एवं मातृशक्ति की बहनों ने भाग लिया। शस्त्र और शास्त्र के महत्व को स्पष्ट करते हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षा मनीषा तिवारी ने युवतिओं से अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने की सीख दी, कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सत्यकीर्ति राने ने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कोई आदर्श बनाकर उसका अनुसरण कर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ब्रह्मकुमारी सुनीता ने नवरात्र के महत्व को बताया! शौर्य यात्रा का स्वागत sng स्कूल के गेट पर, हीरो होण्डा चौक, सतर अमर चौक, जयस्तंभ चौक, हलवाई चौक, सराफा चौक, मोर्छली चौक, इंदिरा चौक, गाँधी चौक सहित मार्ग के विभिन्न स्थानों पर नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रगति शर्मा ने किया। कार्यक्रम में चित्रा हरने, मेघा, क्षमा ठाकुर, ज्योति राजपूत, नेहा सोनी, ज्योति पाराशर, पल्लवी हर्णे, अनीता जाट , निधि पाठक, रेखा रघुवंशी, नीतू यादव ,आरती, संध्या थापक्, अर्चना पुरोहित, रिचा ठाकुर, छाया खण्डेलवाल, आरती बैस, आरती दुबे, शकुन सिंह तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

