प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा शहर में अव्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुधारा जा रहा है। जिसकी कार्रवाई हमें हमेशा देखने को मिलती है। वही नवरात्रि पर्व एवं विसर्जन में पुलिस प्रशासन द्वारा जो सहयोग मिला उसके लिए आज थाना कोतवाली में युवा जय दुर्गा मां उत्सव समिति सदर बाजार द्वारा पुलिस प्रशासन में एसडीओपी पराग सैनी एवं शहर कोतवाली संतोष सिंह चौहान का सम्मान किया गया। त्योहार को देखते शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया था।

