प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के द्वारा जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना / चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के होटल ढाबा, लाज, रेस्टोरेंट, हुक्का बार एवं सार्वजनिक स्थानों को चैक करने एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त आपराधियों के विरुध कार्यवाही करने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के पालन में जिले के सभी थानों कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी। जिसमें कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के छ प्रकरण बनाये गये 126 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी, थाना देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब के 02 प्रकरण बनाये गये जिनमें 12 ली. अवैध शराब जप्त की गयी है। थाना माखन नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का सेवन करने संबंधी एक प्रकरण बनाया गया एवं अवैध शराब के 02 प्रकरण बनाये जाकर 07 ली. अवैध शराब जप्त की गयी। थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के 05 प्रकरण बनाये जाकर 29 ली. अवैध शराब जप्त की है। थाना पिपरिया द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने संबंधी 05 प्रकरण बनाये गये है। थाना पचमढी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध 08 प्रकरण एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुध्ध 01 प्रकरण बनाया गया । थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अवैध शराब के 03 प्रकरण बनाये जाकर 68 लीटर शराब जप्त की गयी। थाना बनखेड़ी पुलिस द्वारा 01 प्रकरण अवैध शराब का बनाया जाकर 10 ली. अवैध शराब जप्त की गयी तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 04 प्रकरण बनाये गये है। थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा अवैध शराब के 03 प्रकरण बनाये जाकर 77 लीटर अवैध शराब जप्त की है। थाना डोलरिया पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुध्द कार्यवाही की गयी। थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के 02 प्रकरण बनाये जाकर 18 लीटर अवैध शराब जप्त की थाना इटारसी पुलिस द्वारा अवैध शराब के 11 प्रकरण बनाकर 58 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी। थाना पथरोटा द्वारा अवैध शराब का 01 प्रकरण बनाकर 10 लीटर अवैध शराब जप्त की है। थाना केसला दवारा अवेध शराब का एक प्रकरण बनाकर 08 लीटर अवेध शराब जप्त की गयी है। इसप्रकार अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ रखने व इनका सेवन करने, व कराने वालों के विरुध्द नर्मदापुरम पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है साथ ही पुलिस द्वारा लोगो को नशा से दूर रहने एवं नशामुक्ति के संबंध में लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

