प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कार्यकर्ता की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा अहिरवार ने बताया कि आज दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को पुनासा परियोजना जिला खंडवा के अंतर्गत संगठन की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष पद हेतु रश्मि चौकडें, जिला सचिव पद हेतु अनीता लोखंडे, परियोजना अध्यक्ष मंजुला नामदेव, सपना ठाकुर सभी सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर सचिव, परियोजना सचिव एवं नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कार्यकर्ता का हमारे संगठन नर्मदापुरम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कार्यकर्ता कल्याण समिति संघ मध्य प्रदेश द्वारा स्वागत किया एवम कहा कि हम संगठन का विस्तार करेंगे और पूरी लगन और मेहनत के साथ संगठन में काम करेंगे। आप लोगों के द्वारा आज जो बैठक रखी गई, उस बैठक को सफल बनाने में आप ने जो भूमिका निभाई उसके लिए सभी का आभार।

