प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ रविवार को ईद मिलाद उन नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम नौजवान कमेटी ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें नगर के शिक्षा एवम खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार देकर उनकी आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। समारोह के मुख्य अतिथि जावेद कुरेशी सब रजिस्टार, फर्म एंड सोसायटी रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज इकबाल अहमद, मुस्लिम समाज के शहर काजी जनाब अशफाक साहब व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने मुस्लिम समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अमीन राइन ने बताया कि 10वीं 12वीं व गेजुऐड 75 परसेंट व इनसे अधिक अंक लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। जिन बच्चों ने खेल के क्षेत्र में अपने जिले का नाम रोशन किया है, उन्हें भी इस आयोजन में सम्मानित किया गया है। शहर काजी जनाब अशफाक साहब ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी एवम आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अजहर खान व रुवेज़ पठान ने किया।

