प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नर्मदापुर शिवाजी बस्ती का पथ संचलन रविवार को बस्ती के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। सभी स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर अनुशासन से सड़क पर निकले। पथ संचलन का जगह जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। जब पथ संचलन निकला तो उस समय इंद्रदेव जी प्रसन्न थे और पानी गिर रहा था इसके बावजूद भी भीगते पानी में पथ संचलन किया गया। बता दे कि मातृ शक्ति युवा वाहिनी ने भी रविवार को शस्त्र पूजन कर पथ संचलन शौर्य यात्रा के रूप में निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गो से निकला एवं जगह-जगह फूल वर्षा कर मातृ शक्तियों का स्वागत किया गया।

