प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ पेंशनर्स एसोसिएशन नर्मदापुरम के तत्वावधान में आज सोमवार दिनांक 10/10/22 को प्रांतीय निकाय के आव्हान पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के साथ नर्मदापुरम के पेंशनर्स भी दोपहर 12 बजे से धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करेंगे। एसोसिएशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष उल्लफ सिंह, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मालती कौशिक, चन्द्रशेखर दुबे, रूपेन्द्र गौर, विनोद दुबे, पेंशनर्स अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष के एन मिश्रा, सपाक्स पेंशनर्स के अध्यक्ष के के शर्मा आदि ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेंशनर्स साथियों से धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने की अपील की है।

