प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) अब शहर में स्थानीय विधायक द्वारा किए गए आर्थिक सहयोग से शहर में चिन्हित स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे । इटारसी थाने में रहेगा सीसीटीवी कंट्रोल रूम से इटारसी शहर में चौराहों पर एवं चिन्हित स्थानों पर निगरानी की जाएगी और ऐसे स्थानों पर शराबी अपराधी किस्म के लोगों को पाए जाने पर की जाएगी तुरंत कार्रवाई भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। अपराधी नशेड़ी इटारसी की सड़कों पर निकले तो तुरंत होगी पहचान, जानें क्या है प्लान। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एसडीओपी, टी आई के साथ शहर के विभिन्न स्थानों चौराहों का निरीक्षण किया गया। इटारसी शहर के संवेदनशील स्थानों पर फेस रिकग्निशन कैमरे और वाहन नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे सहित करीब 100 कैमरे लगेंगे। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की विधायक निधि से यह कैमरे शहर में कहां कहां लगेंगे उसका सर्वे दोपहर में गिरते पानी में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, टी आई रामस्नेही चौहान ने किया।
शहर की सुरक्षा के लिए कैमरे इस तरह की तकनीक लिए होंगे कि उनमें आपराधिक प्रवृत्ति के निगरानी शुदा बदमाशों के चेहरे पहचानने की क्षमता होगी, इसी तरह कैमरे व्हीकल नंबर को पढ़कर पहचान लेंगे। यदि वाहन चोरी का है तो इसकी सूचना भी थाने में पहुंच जाएगी ।
*संवेदनशील एरिया में भी लगेंगे कैमरे*
शहर में संवेदन शील स्थानों पर भी कैमरे लगेंगे। इसमें गरीबी लाइन, अस्फाबाद, नाला मोहल्ला, ईरानी डेरा, भाट मोहल्ला शामिल हैं। इन एरिया में मादक पदार्थ सहित अन्य गतिविधियों संचालित होती है।
*इन प्रमुख स्थानों पर लगेंगे कैमरे*
शहर के एंट्री प्वाइंट खेड़ा, सीपीई, सनखेड़ा नाका, नाला मोहल्ला ग्वाल बाबा, बूढ़ी माता डोलरिया रोड, सोना सावरी नाका, न्यास कॉलोनी बायपास। वहीं ओवर ब्रिज तिराहा, पुरानी इटारसी शनि मंदिर, आजाद चौराहा, एसबीआई चौराहा, जमानी रोड, मुख्य बाजार में एसीसी तिराहा, रेलवे स्टेशन के सामने, बस स्टेंड, आर एम एस चौराहा, सूरज गंज चौराहा, लाल मैदान के पास, सोना सावरी नाका, न्यास कॉलोनी बाईपास रोड, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, सत रास्ता, गरीबी लाइन एमजीएम कॉलेज चौराहा, तेरहवीं लाइन तालाब के पास, सब्जी मंडी ईरानी डेरा, एसबीआई चौराहा सिंधी कालोनी, भारत टॉकीज रोड चौराहा, जय स्तंभ, सराफा लाइन एंट्रेंस और एग्जिट, सराफा लाइन का सेंटर प्वाइंट, बस स्टैंड के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, नवग्रह दुर्गा मंदिर लकड़गंज, विश्वनाथ टॉकीज के पास तिराहा, बाइबल कॉलेज चौराहा, बूढ़ी माता मंदिर तिराहा, सरस्वती स्कूल स्वप्नेश्वर धाम मंदिर एंट्री एग्जिट प्वाइंट, ग्वाल बाबा डोलरिया रोड, मेहरा गांव नाला मोहल्ला एंट्री रोड, नाला मोहल्ला सेंटर प्वाइंट नूर हक पब्लिक स्कूल के पास, राज टॉकीज चौराहा, भाट मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर कैमरे लगेंगे। इस प्रकार इटारसी शहर में कैमरे लगने से अपराधों पर नियंत्रण होगा , अपराधियों को पहचानने और उनकी धरपकड़ में सीसीटीवी कैमरा सहायक होंगे शहर में शांति व व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिलेगा।

