प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ पुलिस द्वारा जिले में जारी है नशे के विरुद्ध अभियान के तहत आज जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति जन अभियान के अंतर्गत पुलिस लोगों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को मादक पदार्थों जैसे शराब, गांजा, सिगरेट, डोडा चुरा, स्मैक आदि से होने वाले नुकसान के बारे मे बताया एवं किसी भी प्रकार के नशे से हमेशा दूर रहने के लिए प्रेरित किया उन्हें समझाइश दी गई l

