प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ (इटारसी) पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के निर्देश पर नशीले पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज SDOP इटारसी महेंद्र सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी इटारसी रामस्नेह चौहान द्वारा थाना इटारसी क्षेत्र अंतर्गत नशील नशीले पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए इटारसी थाना अंतर्गत आज दिनांक 10/10/2022 को कुल सात अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जाकर 7 प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते 25 लीटर अवैध शराब जप्त कर लगभग डेढ़ क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया गया है।
*NDPS एक्ट की कार्यवाही*
नशे के विरुद्ध अभियान में आज तीन आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
*इटारसी पुलिस का जनजागरण अभियान*
इटारसी पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध अभियान चलाया जाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने एवं पिलाने वाले के विरुद्ध जगह जगह पर जन चौपाल आयोजित कर नशा के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। आज ऑटो एवं टैक्सी ड्राइवरों को एकत्र कर शराब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणाम बताकर वाहन चलाते समय शराब ना पीने की समझाइश दी गई। साथ ही नशे के दुष्परिणामों को दर्शाने वाले पोस्टर तैयार कर जगह जगह लगवाये गए तथा ढाबों पर लगाएं गए है।
*इटारसी शहर को मिलेगी तीसरे नेत्र की सौगात*
इटारसी शहर मे लंबे समय से प्रतीक्षारत, आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के सहयोग हेतु शहर में तीसरा नेत्र सीसीटीवी कैमरे की लगातार मांग बढ़ रही थी, जो नगर पालिका प्रशासन एवं एसडीओपी इटारसी, थाना प्रभारी इटारसी ने सामूहिक रूप से इस समस्या से निजात पाने के लिए शहर में साथ में भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। जिससे शीघ्र ही शहर को तीसरी आंख मिलने की संभावना है!
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

