प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ यातायात प्रभारी आशीष पंवार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश से जिले में चलाए जा रहे हेलमेट अभियान’ मे आज यातायात पुलिस द्वारा प्रातः देहात थाना के सामने थाना देहात के बल व यातायात बल के साथ कार्यवाही की गई। शाम के समय यातायात पुलिस द्वारा एनएमव्ही कालेज तिराहा तथा कोतवाली के सामने चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान अनेक स्कुल कॉलेज के शिक्षक तथा बच्चों के अभिभावको एवं शासकीय कर्मचारियों के विरूद्ध दोपहिया वाहन पर हेलमेट धारण न करने पर से चालानी कार्यावाही की गई। आज दिन भर में यातायात पुलिस नर्मदापुरम द्वारा चालान 92 कर 23250 रुपए की राशि समन शुल्क के रूप मे वसुल की । यातायात पुलिस द्वारा कुल चार वाहन चालको के विरुद्ध शराब पी कर वाहन चलाने के आरोप में धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर वाहनों को जप्त किया है। आज थाना देहात द्वारा 46 चालान तथा थाना कोतवाली द्वारा 23 चालान हेलमेट अभियान में बनाये है। पुलिस द्वारा लगातार अपील करने तथा भारी मात्रा में चालानी कार्यवाही करने के बावजूद हेलमेट का उपयोग करने संबंधी जागरुकता बहुत कम देखने में आ रही है। पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा शराब पी कर वाहन न चलाने की अपील की है।

