प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/आज सायं 7 बजे नर्मदा ब्रिज से एक लड़का प्रवीण मुगलानी निवासी बैरागढ़ भोपाल जो 22 दिन से लापता हैं। चलती ट्रेन से नर्मदा नदी में कूदने से घायल हो गया है। कंट्रोल पॉइंट से सूचना मिलने पर बीट फाइव थाना देहात के प्रधान आरक्षक मनोज निमोदा, आरक्षण मुरारी गौर, एफआरबी 1 प्रधान आरक्षक दिलीप चौरे, पायलट निलेश यादव की मदद एवं स्थानीय ब्रज केवट, बाबूलाल केवट की नाव की मदद से नर्मदा नदी से बचाया गया एवम जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया गया। पूछताछ में युवक ने अपने घर से किसी बात पर नाराज होकर निकलना बताया।

