प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पचौरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार एवं संपूर्ण कांग्रेस परिवार जनों ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय हजारीलाल रघुवंशी के सुपुत्र जिला सहकारी बैंक नर्मदापुरम के पूर्व अध्यक्ष रहे जगदेव सिंह रघुवंशी (जग्गी भैया) के अकस्मात हुए निधन पर परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति और संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

