प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/अहमदाबाद (गुजरात) में चल रहे 36 वे र्राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत वाटर स्पोर्ट्स (सल्लम) में नगर के खिलाड़ी विश्वजीत सिंह कुशवाहा ने गोल्ड मेडल जीतकर अंचल एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विश्वजीत वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। वर्ष 2014-15 से अकादमी के लिए चयनीत होकर निरंतर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नर्मदांचल को गौरविन्त कर रहे हैं। विश्वजीत के प्रथम गुरू अंतराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी एवं वरिष्ठ तैराकी और ट्रायथलान प्रशिक्षक उमाशंकर व्यास के मार्गदर्शन में ही विश्वजीत सिंह कुशवाहा का चयन मध्य प्रदेश बाटर स्पोर्ट्स अकादमी में हुआ है। जब से लगातार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं तथा नगर व प्रदेश को गौरान्वित कर रहे हैं । विश्वजीत के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दूरभाष पर बात की और बधाई दी है। साथ ही मध्यप्रदेश ओलपिंक संघ के उपाध्यक्ष एवं विधायक विजय पाल सिंह सहित योगेश परसाई, नीरज बरगले, मनोहर सराठे, दीपक राठौर, मुकुल गुप्ता, राजेन्द्र नामदेव, दीपक सैनी, गोविंद कहार, कमलेश बाथरे, रवि केवट, चंद्रपाल मंसूरिया, ज्योति सिलावट, लकी सिलावट आदि ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

