प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बैठक में कल होने वाले कार्यक्रम को लेकर वॉर्ड प्रभारी नियुक्त किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को बाबा श्री महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में श्री महाकाल लोक के भव्य लोकार्पण उद्घाटन समारोह के उपलक्ष में नगर मंडल इटारसी के हर वार्ड में शिवालयों पर अभिषेक कर पूजन अर्चन, दीपोत्सव एवं भजन कीर्तन व साथ ही शाम 5:00 बजे से बाबा श्री महाकाल लोक उज्जैन से टेलीविजनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसारित होने वाले लाईव प्रसारण कार्यक्रम को नगर के प्रमुख स्थानों पर आयोजित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । लाइव प्रसारण श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक , श्री बूढ़ी माता मन्दिर प्रांगण मालवीय गंज, श्री पशुपति धाम मंदिर पुरानी इटारसी, शंकर मंदिर पुरानी इटारसी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल इटारसी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा महामंत्री राहुल चौरे, भाजपा नगर मंडल महामंत्री मोहित सिंह मैना, भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक शुक्ला, भाजपा नगर मंत्री ऋषभ दुबे, भाजपा नगर मंडल कार्यालय मंत्री अजय अज्जू अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल कार्यालय सह-प्रभारी रिक्की बलेचानी, भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर, भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदोरिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद उटवार, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश, मुन्ना उइके, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री गोपाल शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल महामंत्री श्रीमती आशा राव, किसान मोर्चा नगर मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल महामंत्री राकेश मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल महामंत्री मनीष यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल महामंत्री रोहित साल्वे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल महामंत्री दीपू पथोरिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर महामंत्री निक्की सिंह, वार्ड 25 पार्षद शुभम गौर, वार्ड 26 पार्षद कुंदन गौर एवं भाजपा वरिष्ठ नेता सुनील गौर विशेष रुप से बैठक में उपस्थित थे।

