प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ उज्जैन में महाकाल लोक के प्रथम चरण के लोकार्पण समारोह की पूर्व संध्या पर भाजपा नगर मंडल नर्मदापुरम व भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा संकीर्तन व सायं फेरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के प्रमुख मठ मंदिरों में जाकर ॐ नमः शिवाय , हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दिनेश तिवारी , लोकेश तिवारी , हंस राय , राजेश तिवारी , मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे , भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा , भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी सहित भाजपा , भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर संकीर्तन किया।

