प्रदीप गुप्ता/नर्मदपुराम/ 5 मप्र गर्ल्स बटलियन एनसीसी का 08 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ सोमवार से नर्मदा महाविद्यालय परिसर में शुरू हुआ। कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश कनौजिया ने बताया वार्षिक प्रशिक्षण शिविर दिनाँक 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। जिसमें 550 बालिका कैडेट्स , महिला एनसीसी अधिकारी एवं सैन्य अधिकारी हिस्सा ले रहे है। शिविर में कैडेट्स को विभिन्न सैन्य विषयों के अलावा अन्य अकादमिक विषयों की जानकारी दी जायेगी। कैडेट्स के स्वास्थ की देखभाल हेतु जिला चिकित्सालय के सहयोग से 24 घंटे प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। कैंप के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर रैली एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वछता पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। सैन्य प्रशिक्षण का निर्देशन कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश कनौजिया के निर्देशन में होगा।

