प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/(भोपाल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश आगमन पर कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने जारी संदेश में कहा है कि नामुमकिन को मुमकिन करने, असंभव को संभव करने का नाम नरेंद्र मोदी है। महात्मा गांधी, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार वल्लभभाई पटेल समेत अमर शहीद, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार पीएम मोदी ने किया है। देश का बच्चा-बच्चा मोदी- मोदी कहता है। क्योंकि 365 दिन में देश के लिए जीते हैं। 24 घंटे मेहनत करते हैं। इसीलिए सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन के साथ 21वी सदी मोदी के नेतृत्व में होगी।

