प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/बनखेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाचावानी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत हितग्राही मूलक योजनाओं पर जानकारी के अनुसार पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिविर नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह बड़कुर, सचिव श्री भार्गव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज शुक्ला, प्रमीला अहिरवार, आशा कार्यकर्ता सविता अहिरवार, आशा कार्यकर्ता सविता नागवंशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बघेडी कजियाखेडा दोनों शामिल रही। सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार पटेल, पंच राजपाल यादव,, समन्वयक मलखान सिंह धुर्वे, रोजगार सहायक प्रेमनारायण पटेल, संदीप कुमार बाथरे ग्राम पटवारी, शिविर प्रभारी राजेंद्र सिंह बड़कुर ने बताया कि शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार हितग्राही मूलक योजनाओं के फार्म जमा किए गए और पूर्व में शामिल शिविर में आवेदन पत्र लिए गए थे उन आवेदक को सूचना दी गई। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनका निराकरण किया गया है। उन हितग्राहियों को बताया गया कि वर्तमान सरकार की योजना का लाभ उठा सकते हैं। ग्राम पंचायत बाचावानी में आए हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुऐ लाभ लेने की बात कही।

