टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा गत वर्ष 2024 में प्रभावी कार्यवाही की गई । वर्ष 2024 में विभिन्न थाना अंतर्गत रेड कार्यवाही कर 1377 आरोपियों पर आवकारी अधिनियम में 1346 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब कुल 17285 लीटर कीमती 5882611 रुपये अंग्रेजी शराब 225 लीटर एवं देशी शराब 11470 लीटर,कच्ची शराब 5142 लीटर की जप्त कर विवेचना में लिए जा चुके हैं । पुलिस द्वारा गत वर्ष की भांति लगातार मुखबिर तंत्र की सहायता से अवैध शराब के विरुद्ध रेड कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई का कहना है कि पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।—- आबकारी विभाग सुस्त—— जिले में पुलिस तो लगातार अवैध शराब कारोबारियों के प्रति कार्यवाहियां कर रही है लेकिन जिले का आबकारी विभाग तो पूरी तरह से गहरी नींद में सोया हुआ है जहां आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्यवाहियां इस और नहीं की जा रही है और अगर कुछेक कार्यवाही की भी जाती है तो वह महज दिखावा साबित होती है जबकि पुलिस लगातार इस ओर सक्रिय है और तावड़तोड़ लगातार कार्यवाहियां भी करती है।

