टीकमगढ़। दिनांक 04 जनवरी 2025 को जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन परिसर में विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने विकास योजना के अंतर्गत विधायक निधि से टीन सेड के निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन किया इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता,पार्षद गण एवं पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता एवं समाज सेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

