प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ सहारा इंडिया में नागरिकों के पैसे इन्वेस्ट कराने वाले अभिकर्ताओं के अध्यक्ष मणि शंकर राय ने बताया कि सहारा इंडिया नर्मदापुरम जिले के समस्त कार्यकर्ता एकत्र होकर दिन शुक्रवार दिनांक 14/10 /2022 समय दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर को सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त कार्यकर्ताओं एवं जमा कर्ताओं को समय से स्थान पीपल चौक कोठी बाजार में उपस्थिति होने का आग्रह किया। बता दें कि सहारा इंडिया में अपने जमा कर्ताओं के प्रारंभ में तो पैसों का लेन देन किया। लेकिन बाद में वह किसी के भी पैसे देने में असमर्थ हो रही है। जबकि उक्त पैसे की देनदारी की अवधि भी निकल चुकी है। लाखों निवेशकों की गाढ़ी कमाई का पैसा आज उनका जमा पैसा ही उनको वापस नहीं मिल रहा है। नागरिकों का सहारा इंडिया के विभिन्न योजनाओं में पैसा लगा हुआ है जो कि समय सीमा निकलने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है।

