प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/आदिवासी जनसम्पर्क एवं जनजाग्रति यात्रा के चोथे दिन पदयात्रा पालीवाल गार्डन से प्रारंभ हुई । तथास्तु टेक्ट्रर सदस्यों द्वारा पदयात्रा में सम्मिलित सभी साथियों को टी शर्ट भेंट की। पदयात्रा सामूहिक जनसेवा के उद्देश्य से चल रही है। तथास्तु समिति के सदस्य राजेंद्र मेहरा एवं मुकेश पटेल का मानना है कि यह आदिवासी समाज नहीं समस्त समाज के हित में निकली पदयात्रा है। इस पदयात्रा से जो सामूहिक समस्या निकलकर सामने आ रही है, इससे सभी वर्गों को लाथ मिलेगा। इसलिए इस पदयात्रा में जो सेवा हो हम पूरा सहयोग देंगे। यात्रा ज्यातातर समस्या आ रही है वह सामूहिक रूप से निराकरण होता है तो सभी वर्गों के लोगों का हित में है।आदिवासी जनसम्पर्क एवं जनजाग्रति पदयात्रा में आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष अरुण प्रधान , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक कुशराम, विलाश मर्सकोले, आदिवासी छात्रसंगठन प्रदेश सचिव आकाश कुशराम, रजत मर्सकोले एवं इटारसी, बाबई, नर्मदापुरम , पिपरिया, सोहागपुर, बनखेड़ी, के अनेक पदयात्री शामिल हैं।

