पुलिस कर्मियों पर भी हो रही बिना हेलमेट की चालानी कार्यवाही
प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ यातायात प्रभारी आशीष पंवार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश से जिले मे चलाए जा रहे ‘हेलमेट अभियान’ में आज यातायात पुलिस द्वारा प्रातः देहात थाना के सामने थाना देहात के बल व यातायात के बल के साथ वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस, होमगार्ड, जेल विभाग, शिक्षा विभाग, स्कुली छात्र-छात्राएँ एवं स्कुली छात्र-छात्रओं के अभिभावक के विरुद्ध दोपहिया वाहन पर हेलमेट धारण न करने पर से चालानी कार्यावाही की गई। आज दिन भर में यातायात पुलिस नर्मदापुरम द्वारा चालान 101 कर 25250 रुपए की राशी समन शुल्क के रूप मे वसुल की । यातायात पुलिस द्वारा कुल दो वाहन चालको के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप मे धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर वाहनों को जप्त किया है। आज थाना देहात द्वारा 41 चालान हेलमेट अभियान मे बनाये है। पुलिस द्वारा लगातार अपील करने तथा भारी मात्रा मे चालानी कार्यवाही करने के बावजूद हेलमेट का उपयोग करने संबंधी जागरूकता बहुत कम देखने मे आ रही है। पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा शराब पी कर वाहन न चलाने की अपील की है ।

