प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन में महाकाल लोक के लोकापर्ण का कार्यक्रम यादगर बना। उज्जैन की क्षिप्रा नदी के तट की तरह ही शाम के समय 5100 प्रज्जवलित दीपों की मणिमालाओं से नर्मदापुरम जिले का सेठानी घाट जगमगाएगा। शिव महोत्सव के अलौकिक नजारे का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु शिवालयों में उमड़ें।

