प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/संभाग मुख्यालय नर्मदापुरम के शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। जहां दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक महादेव का भव्य अभिषेक और महा आरती हुई। इसी के साथ दीपों के पर्व दीपावली से 12 दिन पूर्व सभी शिवालय रोशनी से जगमगाएं। जिनमें विशेष विद्युत साज सज्जा के साथ ही दीपोत्सव का भी आयोजन हुआ। शिवालय सहित अन्य देवी देवताओं के मंदिर रोशनी से जगमगाये। देवालयों में आकर्षक सजावट की गई हैं। जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में पंडित, पुजारी संतों व कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर पूजन अर्चन व अभिषेक किए गए ।
*12 शिवालयों में हुए आयोजन*
संभाग मुख्यालय नर्मदापुरम के 12 शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। जहां 2 बजे से 5 बजे तक महादेव का महाभिषेक एवं महाआरती व प्रसादी वितरण हुआ। इसी के साथ ही नर्मदा तट के आवलीघाट, पचमढ़ी के जटाशंकर, चोरागढ़, तिलकसिंदूर सहित अन्य शिवालयों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। नगर के 12 शिवालयों में काले महादेव मंदिर सेठानी घाट, नागेश्वर महादेव मंदिर गोल घाट, श्रीराम हनुमान मंदिर हाऊसिंग बोर्ड , ऋण मुक्तेश्वर मंदिर आदि।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

