टीकमगढ़। जिला हॉकी संघ के सचिव एवं हॉकी कोच श्री प्रिंस कुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि 68वी राष्ट्रीय शालेय हॉकी अंडर 14 चैंपियनशिप 2 जनवरी से 7 जनवरी 2025 तक भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित की गई, जिसमें जिले के आलीशान खान ने चैंपियनशिप के सभी मैचों को फॉरवर्ड पोजीशन में खेलते 5 गोल मारकर मध्य प्रदेश के स्वर्ण पदक में अहम भूमिका निभाई। मध्य प्रदेश ने खिताबी मुकाबले में उत्तरप्रदेश को 1-0 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। वर्तमान में आलीशान खान खेलो इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर टीकमगढ़ के खिलाड़ी हैं। आलीशान खान जिले के पहले राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी हैं।इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम ससत्या, सासंद प्रतिनिधि श्री विवेक चतुर्वेदी, ने आलीशान खान को शुभकामनाएं दी। साथ ही जिला हॉकी संग के संरक्षक श्री घनश्याम रावत, भारतीय खेल प्राधिकरण टीकमगढ़ केंद्र प्रभारी श्री देवेश चंदेल, पी प्रसन्ना कुमार, प्रियंक खरे, प्रिंस परमार, कृतिका चंद्रा, विपिन शर्मा, रियाज खान, नीरज प्रजापति, धर्मेंद्र कुशवाह, धर्मेंद्र यादव ने आलीशान खान को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

