टीकमगढ़ । दिनांक 11.01.2025 को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ एवं कलेक्टर टीकमगढ़ अवधेश शर्मा के द्वारा सयुंक्त रूप से थाना बलदेवगढ़ अंतर्गत ग्राम अहारजी में स्थित बालक,बालिका छात्रावास में जाकर छात्रावास में सुरक्षा संबंधी जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरों ,सुरक्षा गार्ड आदि की जानकारी ली ।छात्रावास साफ-सफाई,रहने की व्यवस्था,पेय जल एवं शिक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई । इसी क्रम में छात्र,छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया व उच्च स्तरीय अध्ययन हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी ली एवं छात्रावास प्रबंधन से छात्रावास में सुरक्षा का कड़े इंतजाम रखने, छात्रावास में 24 घंटे गार्ड की व्यवस्था रखने ,सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रखने ,साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था रखने ,छात्रावास के कर्मचारी , प्रबंधन का पुलिस वेरिफिकेशन रखने हेतु निर्देश दिये गए।

