टीकमगढ़ । जिले में नज़र बाग मंदिर प्रांगण मे युवा दिवस के उपलक्ष्य में पहली बार जैविक प्राकृतिक हाट बाजार का आज आयोजन किया गया। जिले में एक नई पहल के रूप में किया गया।
जैविक प्राकृतिक हाट बाजार मेले का उद्घाटन अमित नुना अनुराग वर्मा सांसद प्रतिनिधि पूर्व विधायक टीकमगढ़ के के श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ शिव मोहन गिरी द्वारा फीता काट कर किया गया। मेले के उद्घाटन के पूर्व प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।
जैविक हाट में कलेक्टर अवधेश शर्मा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ नवीत कुमार धुर्वे अपर कलेक्टर टीकमगढ़ प्रताप सिंह चौहान आर के पस्तोर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ अनुविभागीय अधिकारी संजय कुमार दुबे एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यक्रम में सहभागिता रही। किसानों द्वारा मेले मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। किसानों द्वारा उगाई गयी मिलेट्स ज्वार बाजरा रागी कोदो जैविक सब्जियाँ फल मसाले ब्रोकली अरबी हल्दी मुरार मुनगा पपीता अमरुद अदरक मावरी अंगीठा रतालू आदि जैविक केन बेतवा महिला प्रोडूसर कंपनी-कच्ची घानी के सरसो एवं मुगफली तेल एसएचजी हमारी एकता मशरूम फार्म ताजे बटन एवं ओयेस्टर मशरूम मशरूम पापड़ मशरूम बड़ी अचार मेले मे जतारा महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी से जैविक उत्पाद जैविक ज्वार बाजरा रागी कोदा आदि उत्पाद सम्मिलित किये गए मेले में कुल 13650 रूपये के जैविक उत्पाद की बिक्री हुई। साथ ही बड़ी संख्या मे क्रेता विक्रेता ने भाग लिया गया। शहर के लोगों द्वारा इस आयोजन की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा अपील की गई ऐसे जैविक हाट बाजारों का आयोजन सतत रूप से किया जाए जिससे लोगों को जैविक उत्पाद नियमित रूप से प्राप्त हो सके।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

