प्रदीप गुप्ता/ नर्मदपुराम/ 5 मप्र गर्ल्स बटलियन एनसीसी का 08 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर समस्त बालिका कैडेट्स को हथियार चलाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही साथ समस्त कैडेट्स को जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ओशीन जैन द्वारा कैडेट्स को सेहत एवं साफ सफाई के बारे विस्तृत जानकारी दी। कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश कनौजिया द्वारा सभी कैडेट्स को हथियार एवं एन सी सी से संबधित विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। विभिन्न कार्यक्रम में समस्त कैडेट्स के प्रशिक्षण के दौरन नर्मदा महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ ओ. एन. चौबे एवं महिला एन सी सी अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित हुए।