टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ के नजदीक मकर संक्रांति पर घूंघटा घाट पर मेला लगाया जाता है प्रतिवर्ष मकर संक्रांति पर मेला यहां लगता है जिसको लेकर ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने घूंघटा घाट पर पहुंचकर मेला प्रांगण की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था और दुकानदारों की तमाम व्यवस्थाएं कराईं एवं श्रद्धालुओं की तमाम व्यवस्थाओं को लेकर मेला प्रांगण को उपयुक्त बनाया। सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मोहनगढ़ थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष को भी अवगत करा दिया है जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ड्यूटी लगाने की बात कही है वही पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने बताया कि गहरे पानी को लेकर नाव चलाने वालों की भी यहां व्यवस्था की गई है जहां पूरे दिन वह भी यहां रहेंगे जिससे कि श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना ना हो एवं मेले को लेकर तमाम तैयारियां की गई है।

