टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार 13 जनवरी 2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुये लम्बित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने निर्देषित किया कि सीएम हेल्पलाईन की लंबित षिकायतों का दो दिवस में निराकरण किया जाये। साथ ही उन्होंने समाधान ऑनलाइन में चयनित एट्रीव्यूट रिपोर्ट की लम्बित शिकायतों के सम्बंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये। तत्पश्चात उन्होंने माननीय न्यायालय के कंटेम्प्ट केसों की समीक्षा की, जिसके तहत समय पर कम्पाइल रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों की रिपोर्ट की समीक्षा के साथ आगामी शिविर के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पोर्टल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण दर्ज कराने एवं जनकल्याण योजनावार प्रगति पत्रक के आधार पर सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने विकसित मध्यप्रदेश /2047 के विजन को लेकर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, अधिकारियों से लिए गए बिंदुओं पर समीक्षा की गई और रूपरेखा तैयार कर अग्रेषित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में आये आवेदनों पर पात्रता अनुसार शीघ्र लाभ वितरित कराने के निर्देश दिए। राजस्व सम्बन्धी नक्शा शुद्धिकरण, आय प्रमाणपत्र, स्थानीय निवास प्रमाणपत्र, खसरा, खतौनी आदि सम्बन्धी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जिले में आयोजित मिनी समाधान में चयनित शिकायतों के त्वरित निराकरण कराये, समाधान कारक जवाब नहीं होने पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने निदेर्षित किया कि आशा और सचिव के अलावा प्रत्येक ग्राम में एक आईटी मित्र चिन्हित करें जो 70 वर्ष से अधिक आयु के बृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायें। उन्होंने जिले में संचालित निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण और समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुये रेन बसेरा को लगातार निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। जिले में कोई भी व्यक्ति खुले में नहीं सोए यह सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने नगरीय निकायों में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय कुमार दुबे, एसडीएम जतारा श्री शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम बल्दवेगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, डिटी कलेक्टर श्री एसके तोमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

