टीकमगढ़ । 14 जनवरी 2025 मंगलवार को नगर के स्थानीय नजरबाग प्रांगण में श्रीमति सुषमा यादवेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य के द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव एवं पतंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संत आरुष महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप संत बबलू महाराज एवं विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला उपस्थित रहे साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा जब्बार खान जितेंद्र जैन क्रांति कारी गौरव शर्मा अनीश अहमद सहित नगर के सभी गणमान्य नागरिकों सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और बड़ी खुशी के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया। उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति के पर्व पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा डांस पतंग प्रतियोगिता मकर संक्रांति महोत्सव के रूप में आयोजित कराया गया जिसमें अनेक प्रतिभागियों ने सम्मिलित होकर इसका आनंद लिया। इस कार्यक्रम में शहीदों के परिवारजनों एवं स्थानीय समाज सेवियों को भी सम्मानित किया गया।

