टीकमगढ़। मानव सेवा ही माधव सेवा है उक्ति को चरितार्थ करते हुए मानवीय संवेदना समिति विगत कई सालों से गरीब, असहाय, अनाथ लोगों की मदद करती आ रही है। शहर के नजदीकी ग्राम में तीन वेसहारा बच्चियों की मदद समिति द्वारा की गई है। समिति के सचिव मनीराम कठैल ने बताया कि विगत दो माह पूर्व ग्राम माडूमर निवासी रामदास रैकवार की ओरछा-पृथ्वीपुर के बीच सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी और उनकी पत्नी का निधन बीमारी के कारण हो गया था जिससे उनकी तीन बच्चियां वेसहारा हो गईं थीं। जब इन बच्चियों की जानकारी समिति को लगी तब समिति द्वारा इन बच्चियों की आर्थिक मदद के साथ कंबल, चप्पल, मोजे, गर्म वस्त्र स्कूल बैग, पेन उपलब्ध कराए गए। श्री कठैल ने बताया कि समिति आगे भी इस परिवार की बच्चियों की हर संभव मदद करेगी और इन्हें शिक्षित करने के लिए इनके शिक्षा के मार्ग में कोई बाधा नहीं आने देगी जिससे यह बच्चियां शिक्षित होकर किसी के आश्रित न रहकर अपने स्वयं भविष्य का निर्माण कर सकें। समाजसेवी स्वतंत्र कुमार जैन ने कहा कि समिति का हमेशा यह प्रयास रहेगा कि इन बच्चियों की हर संभव मदद की जाए और इनकी शिक्षा में धन की कमी कभी न आए।
इस अवसर पर माडूमर सरपंच भावना,अवधेश तिवारी, सुशील तिवारी, सीताराम यादव, शीतल प्रजापति, संजय चढ़ार एवं समिति के स्वतंत्र कुमार जैन, इरफान अहमद कैलाश नारायण खरे आदि उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी मानवीय संवेदना समिति के प्रवक्ता विनोद कुमार राय ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

