टीकमगढ़। जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा ने मकर संक्रांति के पर्व पर 14 जनवरी 2025 मंगलवार को जिले की अनेक आंगनवाड़ी केन्द्रों में पहुंचकर लाड़ली बहनाओं को सुहाग चिन्ह व मिष्ठान वितरित कर सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनायें दीं। इस दौरान श्री शर्मा ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति के पर्व पर जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा अनेक आंगनबाड़ी केद़ों पर पहुंचे और लाडली बहनों को सुहाग चिन्ह एवं मिष्ठान देकर सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं इस मौके पर कलेक्टर श्री शर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं लाडली बहनाओं के साथ बैठकर चर्चाएं कीं और पर्वो के बारे में महत्व आदि बताया

