टीकमगढ़ । नगर के स्थानीय सिविल लाइन चाट चौपाटी में मंगलवार की दोपहर करीब 2.30 बजे एक युवक ने युवती को दिनदहाड़े 315 बोर के देसी कट्टे से सीने में गोली मार दी गोली लगने से युवति गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन वहां से युवति को झांसी रेफर कर दिया गया मामला यह है कि नगर की छोटी देवी जी के पास निवासरत 23 वर्षीय युवति डोसा खाने रेस्टोरेंट में गई हुई थी वहीं उसके साथ मामौन निवासी 24 वर्षीय कपिल तिवारी भी बैठा था जिनके बीच में कुछ बातचीत हो गई और उसको लेकर बताया गया कपिल तिवारी ने युवति को गोली मार दी जिससे युवति गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सीने में गोली लगी है वहां उपस्थित लोगों ने कपिल को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने देसी कट्टा भी जप्त किया है खबर लगते ही मौके पर कोतवाली पुलिस बल पहुंची और जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई भी जिला अस्पताल पहुंच गए जानकारी के मुताबिक युवति गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई का इस मामले में कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है और शादी की बात को लेकर इन दोनों में बहस हुई और गोली मारी गई है बाकी मामले की पूरी जांच पड़ताल में पुलिस लगी हुई है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

