टीकमगढ़। 14 जनवरी 2025 मंगलवार के दिन अंचल भर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया जहां लोगों ने आस्था की डुबकियां लगाकर स्नान ध्यान कर पूजा पाठ किया और त्योहार की परंपरा के अनुसार त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी और तड़के सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे और स्नान ध्यान कर पूजा पाठ किया जहां मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा इस मौके पर प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी चुस्त दुरुस्त रहीं एवं मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा भी दर्शनार्थियों की सुविधाओं को लेकर समुचित व्यवस्थाएं कराईं एवं मेला प्रांगण में भी तमाम व्यवस्थाएं कराईं गईं।

