प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/मध्यप्रदेश लिपिक संवर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष एम पी द्विवेदी द्वारा अरविंद तिवारी सहायक ग्रेड 02 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी को मध्यप्रदेश लिपिक संवर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला नर्मदापुरम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री तिवारी के पुनः संघ के अध्यक्ष बनाये जाने पर एम डी हसानी, के डी त्रिपाठी, एस सी भट, मुकेश तिवारी , एच के वर्मा, आर एस सोलंकी, एम ए खान, सुरेन्द्र प्रसाद एवं समस्त लिपिक संवर्ग द्वारा प्रांत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया।

