टीकमगढ़। मकर संक्रांति के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला नयाखेरा में पतंग उत्सव मनाया गया यह जानकारी देते हुए शाला के पूर्व प्रभारी एवं शिक्षक विवेक खरे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पतंग उत्सव की शुरुआत करते हुए शाला के बच्चों को मकर संक्रांति का महत्व समझाया गया कि सूर्य देव की उपासना का पर्व मकर संक्रांति हम सभी को मिलजुल कर रहने की शिक्षा देता है उन्होंने कहा कि पतंग की तरह अपनी शिक्षा के वल पर आसमान में ऊंचे उड़ो लेकिन अपने संस्कार और संस्कृति से बंधे रहो। इस अवसर पर शाला की शिक्षक नैनी सिंघई द्वारा बच्चों को बताया गया कि जिस तरह पतंग आसमान में बहुत ऊंचाइयों पर उड़ती है लेकिन वह डोर के सहारे रहने के कारण नीचे नहीं गिरती और जैसे ही डोर कटती है पतंग एक बार ऊंचे जाकर नीचे गिर जाती है इसी तरह बच्चों को भी पढ़ लिख कर बहुत आगे बढ़ना है लेकिन हमें अपनी संस्कृति सभ्यता और संस्कारों को नहीं भूलना है क्योंकि यही वह डोर है जो हमें नीचे नहीं गिरने देती है। इस अवसर पर शिक्षक विवेक खरे द्वारा बच्चों को पतंग उपलब्ध कराई गई शाला के बच्चों द्वारा बड़े ही उत्साह पूर्वक पतंग को उड़ाते हुए पतंग फेस्टिवल मनाया गया। इस अवसर पर शाला के बच्चों के साथ ग्रामीण जन एवं शाला के शिक्षक विवेक खरे माधुरी अवस्थी किशोर कुमार जैन नीता खरे प्रीति जैन नैनी सिघई उपस्थित रहे

