टीकमगढ़। शासन के निर्देषानुसार जिले में भी मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान अंतर्गत षिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में 15 जनवरी 2025 बुधवार के दिन अमित नुना एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा की उपस्थिति में ग्राम समर्रा में मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान अंतर्गत षिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही शिविरों में आयुष्मान योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये। इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ संजय कुमार दुबे, जनपद पंचायत सीईओ आशीष अग्रवाल, बड़ागांव बीएमओ डॉक्टर शांतनु दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देषानुसार जिले में भी 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं के समस्त पात्र हितग्राहियों को शिविर लगाकर लाभान्वित किया जा रहा है। इसके साथ ही शिविरों में आयुष्मान योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। जन-कल्याण अभियान के तहत 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

