प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ नशा मुक्ति अभियान के तहत आज अवैध शराब के 22 प्रकरण बनाए गए। 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर 244 लीटर अवैध शराब जप्त की गई l एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एक आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ गांजा का सेवन करने संबंधी एक प्रकरण बनाया गया । शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 10 प्रकरण बनाए गए एवं बिना हेलमेट वाहन चालकों के 79 चालान बनाये गए जिनसे 19750 रूपये का समन शुल्क वसूला गया । जिले में 25 सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम किए। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के विरुद्ध 12 प्रकरण में 14 आरोपियों के विरूध कार्यवाही की गयीं। सिगरेट एवं तंबाकू प्रोहिबिशन ऐक्ट के तहत 20 प्रकरण बनाये गये । अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले कुल 23 स्थानों की चेकिंग की गई एवं अवैध शराब पिलाने वाले कुल 40 स्थानों की चेकिंग की गई ।

