प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में बुधवार को माखन नगर तहसील स्थित समस्त किसानो की फसलों के ऊपर जो संकटकाल अतिवृष्टि का चल रहा है, इसे लेकर काफी किसानों की फसलें खराब हो गई है एवं बीबी हो रही है। इसी को लेकर जिला कलेक्टर को तहसीलदार के द्वारा एक ज्ञापन पहुंचाया गया है। जिसमें जिन किसानों की फसलों के बीमा हुए हैं उनका जल्द से जल्द सर्वे कराकर बीमा राशि का लाभ दिया जावे एवं जो आज फसल बोनी के समय से पहले ही खाद का संकट दिखाई दे रहा है। आज यूरिया डीएपी जिस प्रकार से नहीं मिल पा रहा है, इसकी पूर्ति जल्द से जल्द की जाए। जिसमें हमारे सभी किसानो ने तहसीलदार को अपनी अपनी पीड़ा बताई कि किस प्रकार से उनकी फसलें चौपट हो रही है। इस अवसर पर जिसमें कमलेश पांडे, गौरव सेठ, नारायण पाल, महेश साहू, मनमोहन यादव, श्रीमती अनीता साहू, कोदूलाल यादव उपस्थित रहे।

