टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों के निराकरण हेतु संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेश अहिरवार के नेतृत्व में गुरुवार 16 जनवरी 2025 को 51सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन की डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर को सौंपा गया। ज्ञापन मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल एवं मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम दिया गया। सयुंक्त मोर्चा मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भदौरिया व जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चार चरणों में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया जिसके प्रथम चरण में दिनांक 16 जनवरी कोमुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया इस क्रम में जिले की ओर से 51 सूत्रीय ज्ञापन मांगों के निराकरण हेतु जिला प्रशासन को प्रेरित किया गया कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के संगठन के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे मुख्य रुप से राजेश विक्रम सिंह, नसरुद्दीन खान, गौरीशंकर नामदेव, राशिद खान, ओपी शर्मा, राजेंद्र रिछारिया, अमर शर्मा, धीरज मिश्रा,अरविंद जैन, खेमराज माझी,मनीरामअहिरवार, नरेंद्र अहिरवार, राजेश नामदेव, रघुनंदन शुक्ला, गिरजा शंकर यादव, आदि उपस्थित रहे।

