टीकमगढ़ । मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध मादक,नशीले पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरगापुर उप निरीक्षक मनोज दुवेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.01.2025 को अवैध शराब की मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम मगरई में आरोपी महेश राजपूत की दुकान पर रेड कार्यवाही कर तलाशी ली गई ,जिसमें 340 क्वार्टर अवैध देशी शराब कुल 61 लीटर कीमती 27000 रुपए की जप्त की गई ।जिस पर आरोपी महेश पिता मोहन राजपूत निवासी पाली एवं हेमंत पिता रामलाल राजपूत निवासी इटाइल के विरुद्ध थाना खरगापुर में अपराध क्रमांक 21/2025 धारा 34(2) आवकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोज द्विवेदी थाना प्रभारी खरगापुर , उप निरीक्षक शहीद ख़ान ,सउनि पन्नालाल ,प्रआर. सनिल शर्मा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी है।

