टीकमगढ़ । मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशनुसार पुलिस द्वारा धार्मिक स्थानों एवं अन्य स्थानों पर अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धार्मिक एवं अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नियंत्रित एवं मानक स्तर पर करवाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में दिनांक 17.01.2025 को एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम एवं थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक मनीष मिश्रा द्वारा थाना पलेरा में डीजे संचालकों एवं सभी धर्म के प्रमुख व्यक्तियों की बैठक आयोजित की गई । जिसमें उन्हें ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नियंत्रित रूप से एवं शासन की गाइड लाइन के अनुसार मानक स्तर पर करने की समझाइस दी गई । पुलिस द्वारा निरंतर धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज़ एवं अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को शासन की गाइडलाइन के अनुसार करने की समझाइस देते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर मानक स्तर से अधिक ध्वनि प्रदूषण होने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

