प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/आज गुरुवार दिनांक 13/10/2022 को करवा चौथ के दिन महिला थाना स्टाफ द्वारा एक परिवार को पुनः टूटने से बचाया गया। थाना प्रभारी सुरेखा निवोदा ने बताया कि शिकायतकर्ता नीलम पांडे पति पारुल पांडे निवासी शेरवा कॉलोनी सेमरी हरचंद की शादी 10 जून 2009 को हुई थी। पति शराब पीकर विवाद करते हैं एवम खाना खर्चा भी नहीं देते हैं और हमारी दो बेटियां है उनसे भी अच्छा व्यवहार नहीं है। कुछ समय से पीड़िता परेशान होकर अपने मायके नर्मदापुरम आ गई। बाद में दोनों पति-पत्नी की काउंसलिंग की गई। जो आज दिनांक को दोनों ने पुनः साथ रहने की शपथ ली पति को शराब नशा न करने की शपथ दिलवाई गई। पुलिस द्वारा समाज के हित में अच्छा कार्य किया गया। साथ ही इस समय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह के नेतृत्व में नशा अभियान के खिलाफ कार्यवाही भी लगातार हो रही है।

