टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले की जनता जनार्दन से यह अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सजग और जागरूक रहें नशे में बहन ना चलाएं अगर कहीं कोई सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल हो जाता है तो उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में भी मदद करें पुलिस अधीक्षक ने लोगों से यह कहा है कि यातायात नियमों का पूर्णता पालन करें तेज गति से वाहन ना चलाएं और सड़क पर वाहन चलाने के दौरान जो नियम है उनको याद रखते हुए सतर्कता के साथ वाहन चला कर सुरक्षित रहें एवं सदैव जागरूक रहें और जागरूकता के साथ वाहन चलाएं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों के अनुसार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशोंनुसार जिले की पुलिस लगातार सभी क्रियान्वयन पर काम कर रही है और पुलिस हर कदम पर अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं।