टीकमगढ़ । बीते रोज नगर के सिविल लाइन क्षेत्र चाट चौपाटी के समीप एक 23 वर्षीय युवती पर गोली चलाई गई थी और उस पर प्राण घातक हमला किया गया था जिससे वह युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी जो इलाजरत है जिसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस महकमें द्वारा ईश्वर से घायल युवती के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई और उसके जल्द ठीक होने की भी ईश्वर से प्रार्थना की गई इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई सहित जिले का तमाम पुलिस महकमा मौजूद रहा।

