प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/बनखेड़ी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में परिषद की नवांकुर योजना के अंतर्गत चयनित संस्था बनखेड़ी मां नर्मदा ग्राम विकास समिति ने सेक्टर बाचावानी मे समितियों की बैठक हुई। जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष पटैल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच. प्रतिनिधि संतोष पटेल भोपाली रहे। आभार प्रदर्शन राजपाल यादव ने किया एवम संचालन मकरन सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में ग्राम के नागरिक बंधु उपस्थित रहे।

